Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘कितना मुश्किल है इंग्लिश सीखना…,’ शोएब अख्तर ने बाबर आजम पर कसा तंज

Babar Azam Shoaib Akhtar

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक विस्फोटक इंटरव्यू में बाबर आजम की आलोचना की है। बाबर पर तीखा हमला करते हुए दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी स्पीकिंग स्किल में सुधार करने का आग्रह किया है। रावलपिंडी एक्सप्रेस को लगता है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए अंग्रेजी में सार्वजनिक रूप से बोलना एक कठिन काम बन गया है। अख्तर ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि बाबर को पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड बनना चाहिए। हालांकि उन्होंने स्थानीय पाकिस्तानी चैनल के साथ इंटरव्यू में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कमियों के बारे में बताते हुए बाबर एंड कंपनी पर कटाक्ष किया। अख्तर ने सुनो न्यूज से कहा- अभी आप देख ले, कोई कैरेक्टर नहीं टीम में। ना कोई बात करने का तरीका। जब वे प्रेजेंटेशन में आते हैं तो कितना अजीब लगता है। कितना मुश्किल है इंग्लिश सीखना और बात करना?

बाबर आजम पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड बनने में विफल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अख्तर ने कहा कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड बनने में क्यों विफल रहा है। अख्तर ने कहा, “मैं खुले तौर पर कहना चाहता हूं कि बाबर आजम पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड होना चाहिए, लेकिन वह पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड क्यों नहीं बन पाया? क्योंकि वह बोल नहीं सकता है।”

‘मैं एक क्रिकेटर हूं, मेरा काम क्रिकेट खेलना है’

इससे पहले पाकिस्तान के ऑल-फॉर्मेट कप्तान बाबर ने इस बात पर जोर दिया था कि उनका काम क्रिकेट खेलना है। पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने बाबर की अंग्रेजी न बोल पाने पर आलोचना की थी। इसके जवाब में बाबर ने कहा- “मैं एक क्रिकेटर हूं, मेरा काम क्रिकेट खेलना है। मैं ‘गोरा’ नहीं हूं, जो पूरी तरह से अंग्रेजी जानता है। हां, मैं इस पर काम कर रहा हूं, लेकिन आप इन चीजों को समय के साथ सीखते हैं, आप बस अचानक से इसे नहीं सीख सकते।” प्रीमियर बल्लेबाज बाबर ने पाकिस्तान के लिए 47 टेस्ट, 95 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और 99 T20I खेले हैं। बाबर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 2023 संस्करण में पेशावर जाल्मी फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now