Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

केएल राहुल को लेकर वेंकटेश प्रसाद ने आकाश चोपड़ा की कर दी खिंचाई

Venkatesh Prasad Slams Aakash Chopra

नई दिल्ली: केएल राहुल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे फिर भी प्लेइंग इलेवन में बने हुए हैं। इस लेकर क्रिकेट जगत में काफी बातें हो रही हैं। वह पिछली बार 10 पारियों में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में 20, 17 और एक रन बनाए हैं। राहुल को लेकर भारत के दो पूर्व खिलाड़ी भी आपस में भिड़ गए हैं।

केएल राहुल को लेकर भिड़े वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद केएल राहुल को लेकर लगातर ट्विट कर रहे हैं। उनकी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया पर राहुल को लेकर पक्षपात के आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा था प्रतिभाशाली बल्लेबाजों को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल रही है। शिखर का टेस्ट औसत 40 से ज्यादा है। मयंक का औसत 41 से ज्यादा है। उनके दो दोहरे शतक भी हैं। शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। और सरफराज का कभी न खत्म होने वाला इंतजार। कई घरेलू प्रदर्शनों को लगातार नजरअंदाज किया गया है।

केएल राहुल के सपोर्ट में आए आकाश चोपड़ा

केएल राहुल के सपोर्ट में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा कूदे। उन्होंने केएल राहुल पर एक यूट्यूब वीडियो किया। वीडियो के अंत में चोपड़ा ने प्रसाद से शांत रहने और ‘एजेंडा’ को पेडल नहीं करने का आग्रह किया। चोपड़ा ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि केएल राहुल रोहित शर्मा की तरह बन जाएंगे, लेकिन मैं विनम्रतापूर्वक आपसे शांत रहने का अनुरोध करता हूं। अगर कोई एजेंडा है, तो उन्हें पेडल न करें।

आकाश चोपड़ा की यह टिप्पणी वेंकटेश प्रसाद को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज को आड़े हाथ लिया। वेंकटेश प्रसाद ने जवाब देते हुए लिखा “तो मेरे दोस्त आकाश चोपड़ा ने आज सुबह YouTube पर एक घटिया वीडियो बनाने के बाद वह मुझे एजेंडा पेडल कहा है। आसानी से और चतुराई से मुझे गलत दिखाया। घर पर मयंक के 70 के औसत को हटा देता हैं लेकिन कभी ये रोहित को टीम से आउट करना चाहते थे।”

वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि मेरा किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई एजेंडा नहीं है, हो सकता है कि अन्य लोग का हों। मतभेद ठीक है, लेकिन विपरीत विचारों को अपना व्यक्तिगत एजेंडा और ट्विटर पर मत लाये कहना @cricketaakash के लिए हास्यास्पद है।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now