Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

PSL 2023: Sikandar Raza ने उड़ाए नसीम शाह के होश…खड़े-खेड़े ठोका पावरफुल छक्का, देखें

New Project161

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में जिम्बाब्वे टीम के स्टार आलराउंडर सिकंदर रजा ने तूफानी बल्लेबाजी का नराजा पेश किया। वह लाहौर कलंदर्स की टीम से खेल रहे हैं। मंगलवार शाम उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंद में 32 रन ठोक डाले। इस दौरान रजा ने 2 तूफानी छक्के और 1 चौका लगाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लाहौर कलंदर्स के लिए छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सिकंदर ने विरोटी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने युवा गेंदबाज नसीम शाह के खिलाफ भी एक खतरनाक छक्का ठोका, जिसे देख गेंदबाज दंग रह गया। सिंकदर रजा ने यह छक्का 17वें ओवर की चौथी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से लगाया था।

सिकंदर रजा ने उड़ाए नसीम शाह के होश

दरअसल, नसीम शाह अपनी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से पारी का 17वां ओवर लेक र आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद उन्होंने गुड लेंथ फेंकी, जिस पर रजा टूट पड़े और खड़े-खड़े गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया। गेंद और बल्ले का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि बॉल स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। यह मुकाबला भी सिकंदर रजा की टीम ने 63 रनों से जीता।

पाकिस्तान सुपर लीग 10वां मैच

अगर मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 198 रन बनाए थे, जवाब में क्वेटा की टीम 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now