Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कैपटाउन में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका रहेगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट

IND W Vs AUS W Capetown Pitch Report

IND-W vs AUS-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज का दौर समाप्त हो गया है और अब सेमीफाइनल में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। ये मैच साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम को 6:30 बजे से खेला जाएगा। मैच में पिच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ऐसे में हम आपकों बताने जा रहे हैं कि गुरुवार को कैपटाउन की पिच कैसी रहने वाली है।

इसे भी पढ़ें:  खतरनाक गेंद पर 'चित' हो गया 37 साल का बल्लेबाज, गेंद ने उखाड़ फेंका स्टंप

IND-W vs AUS-W Semifinal Pitch Report: जानें कैसी है कैपटाउन की पिच

साउथ अफ्रीका के न्यूलैंड्स केप टाउन की पिच गेंदबाजी के अनुकूल पिच है। इस पर मुख्य रूप से तेज गेंदबाज कारगर साबित होते हैं। यह पिच तेज गेंदबाजों को कुछ उछाल और स्विंग प्रदान करती है। यहां की पिच पर अधिकतर मुकाबले कम स्कोर के होते हैं। यह पिच दक्षिण अफ्रीका की उन पिचों में से है। जो मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को भी मदद प्रदान करती है। खासकर दूसरी पारी में जब पिच कुछ टूट जाती है। ऐसे में यहां पर भारतीय गेंदबाजों को अपनी जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा साथ ही बल्लेबाजों को भी संभल कर खेलना होगा।

इसे भी पढ़ें:  Ashwin तोप है, कभी भी कर...' बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ही कांप उठा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर, कह दी ये बात

भारत महिला टीम: यस्तिका भाटिया, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशलेघ गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

इसे भी पढ़ें:  IND vs SL: ‘चीता’ बने K Mendis, डाइव लगाकर लपका पांड्या का हैरान करने वाला कैच, VIDEO
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now