Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘वह मुझे फोन करता और पूछता, सर मुझे कब मौका मिलेगा?’

नई दिल्ली: टीम इंडिया पूरी दुनिया में छाई हुई है। मौजूदा यूनिट में एक से एक दिग्गज भरे हैं। धोनी के बाद कोहली और अब रोहित के हाथों में भारतीय क्रिकेट सेफ दिख रही है। टीम अनुभव के साथ युवा जोश का तालमेल है। अगर धोनी ने भारतीय क्रिकेट में नयापन लाया तो पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बाहर जाकर जीतना सिखाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बैक-टू-बैक टेस्ट सीरीज़ जीता, वहीं इंग्लैंड में ड्रॉ किया और पहले टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा। इस वक्त टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें लंबी रेस का घोड़ा बताया जा रहा है। ऐसे ही एक प्लेयर हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। हैदराबाद से आने वाले सिराज को लेकर पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने बड़ा खुलासा किया है।

भरत अरुण ने बताई दिलचस्प कहानी

भरत अरुण ने बताया कि हैदराबाद रणजी टीम के लिए अच्छा करने के बाद मैं टीम इंडिया के साथ जुड़ गया। उस समय सिराज भारत-A के लिए खेल रहा था। वह जब भी अच्छा प्रदर्शन करता था तो मुझे कॉल करता था और पूछता था सर मुझे कब मौका मिलेगा। भरत अरुण ने बताया कि मैं उससे कहता था कि तू अच्छा करते रह तुम्हें टीम इंडिया में आने से कोई नहीं रोक सकता।

रवि शास्त्री भी हो गए थे हैरान

सिराज ने इंडिया ए फिर आईपीएल में प्रभावशाली प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने 2017 में भारत के लिए पदार्पण किया था, लेकिन उनकी इकॉनमी रेट एक चिंता का विषय थी। अरुण ने याद किया कि कैसे सिराज की उत्सुकता ने शास्त्री का ध्यान आकर्षित किया था, जो तेज गेंदबाज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानने के बावजूद उनके आत्म-विश्वास से प्रभावित थे। सिराज ने आखिरकार 2020 में अपना टेस्ट डेब्यू किया। इस समय सिराज टीम के प्राइम गेंदबाज हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now