Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान का आज होगा ऐलान, ये दिग्गज खिलाड़ी रेस में शामिल

IPL 2023 SRH Captain Aiden Markram Mayank Agarwal

IPL 2023 SRH Captan: दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल का 16वें सीजन एक महीने से भी कम समय में शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एकतरफ जहां आईपीएल की सभी टीमों के कप्तान तय माने जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद को अभी भी अपने लीडर की तलाश है। इस फ्रैंचाइस की कमान इस साल कौन संभालेगा इसका ऐलान आज किया जाना है। पिछले सीजन में टीम की कमान न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के पास थी हालांकि टीम ने इस साल उन्हें ऑक्शन में रिटेन ही नहीं किया और अब वे गुजरात टाइटंस के साथ खेलेंगे।

SRH Captain: ये खिलाड़ी रेस में शामिल

1. एडन मार्करम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हैदराबाज का कप्तान बनाए जाने की रेस में सबसे टॉप पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी एडन मार्करम का नाम है। वे अच्छे कप्तान है और उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स कैपटाउन को पदक भी दिलाया है। ऐसे में वे अगले कप्तान हो सकते हैं। मार्करम ने इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम की भी कप्तानी की है।

2. भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से सनराइजर्ज हैदराबाद की टीम में शामिल हैं। उन पर मैनेजमेंट को काफी भरोसा है वे टीम की कई मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं और घर की कंडीशन से वाकिफ हैं ऐसे में उनको भी टीम कमान सौंप सकती है।

3. मयंक अग्रवाल

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मयंक अग्रवाल इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। उन पर हैदराबाद ने लंबा दांव भी खेला है और उन्हें 8.5 करोड़ में खरीदा है। मयंक के पास कप्तानी का अनुभव है और वे पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। अग्रवाल भारतीय खिलाड़ी हैं और पूरा सीजन जरुर खेलेंगे ऐसे में उन पर भी टीम दांव खेल सकती है।

IPL 2023 SRH Team: हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिच क्लासेन, एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मरान मलिक, फजहलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, आदिल रशीद, मयंक मार्कंडे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now