Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से शुरू, जानें भारत में कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

ENG Vs NZ 1st Test Tim Southee Ben Stokes

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार से खेला जाने वाला है। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ इंग्लैंड सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड की टीम बराबरी के इरादे से उतरेगी। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था मेजबान को बुरी तरह से हराया था। दोनों के बीच ये दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 पर शुरू होगा।

ENG vs NZ Head to Head in Test: दोनों में कौन किसपर भारी?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अगर टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें अंग्रेजों का पड़ला भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 111 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 52 जीते हैं। कीवी टीम सिर्फ 12 मैच ही जीतने में कामयाब रही है। इस बीच 47 मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों देशों के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2022 में खेली गई थी, जिसे मेजबान इंग्लैंड ने 3-0 से अपने नाम किया था।

NZ vs ENG Live Streaming in India: भारत में कैसे देखें लाइव?

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी (शुक्रवार) से बे ओवल में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर लाइव देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

टिम साउथी (कप्तान), केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ईश सोढ़ी, टॉम लाथम, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, विल यंग, जैकब डफी और स्कॉट कुगलेइजन।

इंग्लैंड का स्कवॉड

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, डेन लॉरेंस और ओली स्टोन।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now