Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

क्या भारत तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? नॉकआउट में टीम इंडिया को दिखाना होगा दम

Womens T20 WC IND Vs AUS 1

Women’s T20 World Cup: महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर शाम 6:30 बजे से शुरू होगाा। हरमन की टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की दीवार को गिराना होगा। ये आसान नहीं होने वाला है। भारतीय टीम को बेहतरीन क्रिकेट खेलनी होगी। क्योंकि ओवरऑल टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 बार हराया है। हमें केवल एक ही मुकाबले जीत मिली है।

खतनाक टीम है ऑस्ट्रेलिया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जब भी दोनों टीम मैदान में भिड़ती है तो रोमांच चरम पर होती है। हर गेंद पर एक्शन देखने को मिलता है। 30 टी20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ 22:7 का जीत-हार का रिकॉर्ड है। टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए। 3 में ऑस्ट्रेलिया और 2 में भारत को जीत मिली।

 

साल 2020 में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को एकतरफा जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने हमें 85 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में फेवरेट बताया जा रहा है। अगर टीम इंडिया को यह मैच जीतना है तो एकजुट होकर खेलना होगा। हर खिलाड़ी को अपने रोल के हिसाब से खेलना होगा। एक भी गलती इस मैच में भारी पड़ सकती है।

एकजुट होकर खेलना होगा

टीम इंडिया की दिक्कत ये है कि बैटर फायर नहीं कर रहे हैं। अधिकांश बल्लेबाजों में निरंतरता की कमी रही है। मंधाना और रिचा घोष ने जरुर प्रभावित किया है। पूरी बैटिंग लाइनप इन्हीं दोनों के ईर्द-गिर्द घूम रही है। गेंदबाज अलग नहीं रहे हैं। मीडियम पेसर रेणुका सिंह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज निरंतरता नहीं दिखा रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे/राधा यादव, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

ऑस्ट्रेलिया : मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलीस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, एलाना किंग, मीगन शट और डार्सी ब्राउन।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now