Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हरमनप्रीत कौर ने दिखाया बाजुओं का जोर, लॉन्ग ऑन पर ठोक डाला तगड़ा SIX, देखें वीडियो

IND W Vs AUS W Harmanpreet Kaur Six

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 20 ओवर में 173 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे पार करते वक्त टीम इंडिया की 3 बल्लेबाज महज 28 रन पर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाई और शानदार बैटिंग का नजारा दिखा दिया। कप्तान ने इस दौरान ऐसा कड़क छक्का ठोका कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।

आगे बढ़कर ठोक डाला तूफानी छक्का

ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। जेस जॉनासन जैसे ही इस ओवर की चौथी गेंद डाली, कप्तान हरमनप्रीत ने अपने कदमों का इस्तेमाल किया और आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की ओर करारा छक्का कूट डाला। दूसरे छोर से जेमिमा रोड्रिग्स कप्तान का साथ देती रहीं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारत के स्कोर को 10 ओवर में 93 रन पर पहुंचा दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मैग लैनिंग ने तूफानी पारी खेली। तीसरे नंबर पर उतरीं मैग लैनिंग ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर नाबाद 49 रन ठोक डाले। लैनिंग ने अपनी शानदार पारी में 34 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के जड़े। लैनिंग की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन जड़े। बेथ मूनी ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 54 रन कूटे। एलिसा हीली ने 25 और एश्ले गार्डनर ने 31 रन बनाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now