Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

IND-W vs AUS-W: टीम इंडिया की हार पर पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण बोले- हरमनप्रीत का रनआउट था ‘टर्निंग प्वाइंट’

हरमनप्रीत कौर

IND-W vs AUS-W: टीम इंडिया की हार पर पूर्व क्रिकेटर और प्रशंसक उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा कि मैच में हरमनप्रीत का रनआउट टर्निंग प्वाइंट था। आगे उन्होंने कहा भारत फाइनल में जगह बनाने से निराश होगा।

टीम इंडिया की कठिन किस्मत थी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि टीम इंडिया की कठिन किस्मत थी। हरमनप्रीत कौर और जेमिमाह रोड्रिग्स खेल को जीत की तरफ ले जा रहे थे। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार वापसी की और अंत में भारत हार गया। बता दें टीम इंडिया वुमंस टी-20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हार गई है। मैच में आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया का सपना टूटा

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now