Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दीप्ति की दिलेरी, एश्ले गार्डनर को यॉर्कर से मारा बोल्ड

Deeprti Sharma

IND-W vs AUS-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियान ने 172 रन रन बनाए है। बेथ मूनी ने अर्धशतक लगाया है। मूनी 37 गेंदों में 54 रन की पारी खेली।

भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने खतरनाक लग रही एश्ले गार्डनर को बोल्ड मारा। मैच के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिप्ती ने यॉर्कर से गार्डनर का शिकार किया। एश्ले गार्डनर 31 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें दीप्ति शर्मा ने बोल्ड कर दिया। गार्डनर तेजी से रन बनाने के चक्कर में थी। दीप्ति ने चलाकी से गेंद को आगे किया जिसे वो चूक गई।

भारत की खराब फील्डिंग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इससे पहले, बेथ मूनी 54 रन, ​​​​​​​एलिसा हीली 25 रन बनाकर आउट हुईं। भारतीय टीम द्वारा खराब फील्डिंग देखने को मिल रही है। दो ओवरों में दो कैच छूट चुके हैं। नौवें ओवर में स्नेह राणा की गेंद पर मेग लैनिंग का कैच विकेटकीपर ऋचा घोष ने छोड़ा। इसके बाद 10वें ओवर में राधा यादव की गेंद पर शेफाली ने बाउंड्री लाइन पर बेथ मूनी का आसान कैच छोड़ दिया। गेंद उनके हाथ से छूट कर बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए गई।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now