Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Harry Brook ने सिर झुकाकर जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, गेंदबाज भी रह गया हैरान, देखें वीडियो

NZ Vs ENG 2nd Test Harry Brook Daryl Mitchell

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आते ही इंग्लैंड के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटका दिए। हालांकि बाद में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रुट और युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और फिलहाल 200 से भी ज्यादा रनों की साझेदारी कर क्रीज पर डटे हुए हैं। जिसमें से हैरी ब्रूक ने तो शतक जड़ दिया है और इसमें कई बेहतरीन छक्के भी जड़े हैं। वे 150 रनों के करीब पहुंच गए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हैरी ब्रूक ने खड़े-खड़े जड़ दिया गगनचुंबी छक्का

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं। वे अपनी कला और टेलेंट से सभी को अपना मुरीद बना रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट की आखिरी 9 पारियों में ब्रूक ने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़ दिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब वे इस मैच में बल्लेबाजी करने आए तो टीम खराब स्थिति में थी हालांकि वे रुके नही और शानदार शॉट्स खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने 35वें ओवर में अपनी पारी का सबसे शानदार शॉट खेला।

दरअसल न्यूजीलैंड की तरफ से 35वां ओवर डेरिल मिचेल करने आए। मिचेल को ब्रूक ने शुरुआत से ही परेशान करना शुरू कर दिए वहीं बाद में ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने खड़े-खड़े सीधे एक शानदार लॉफ्टेड शॉट खेला और नजरे गेंद पर बनाए रखी। गेंद बल्ले से छुटते ही तेज रफ्तार से बाउंड्री के पार चली गई। इस शॉट को हर कोई देखता रह गया।

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now