Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

NZ vs ENG: ‘मिस्टर 360’ बने Harry Brook, गोल घूमकर जड़ दिया बेहतरीन छक्का, देखें वीडियो

NZ Vs ENG 2nd Test Harry Brook Daryl Mitchell Suryakumar Yadav

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आते ही इंग्लैंड के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटका दिए। हालांकि बाद में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रुट और युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और फिलहाल 200 से भी ज्यादा रनों की साझेदारी कर क्रीज पर डटे हुए हैं। जिसमें से हैरी ब्रूक ने 150 रन बना लिए हैं और अपने दोहरे शतक के करीब पहुंच गए हैं। ब्रूक ने इस पारी में अब तक कई रचनात्मक शॉट खेले हैं जिसमें डेरिल मिचेल की गेंद पर रिवर्स स्वीप तो काफी शानदार है।

हैरी ब्रूक ने खेला रचनाच्मक शॉट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब वे इस मैच में बल्लेबाजी करने आए तो टीम खराब स्थिति में थी हालांकि वे रुके नही और शानदार शॉट्स खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने 150 रन पूरे कर लिए हैं और इस शानदार पारी में 5 छक्के जड़ दिए हैं जिसमें से डेरिल मिचेल की गेंद पर खेला गया रचनात्मक शॉट तो आपको सूर्यकुमार यादव की याद दिला देगा।

दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के 62वें ओवर में डेरिल मिचेल गेंदबाजी करने आए। उनपर ब्रूक ने पहली ही गेंद से दबाव बनाना चाहा और जैसी ही मिचेल ने गेंद फेंकी ब्रूक गोल घुमे और बल्ले के निचले हिस्से से गेंद को टच करते हुए उसे पीछे की ओर बाउंड्री पार भेज दिया। ब्रूक की इस शानदार रिवर्स स्वीप देखकर हर कोई हैरान रह गया और लोगों को सूर्यकुमार यादव की भी याद आ गई जो कि ऐसे शॉट्स निरंतर खेलते रहते हैं।

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now