Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हवा में लहराती आई Henry की खतरनाक गेंद, Zak Crawley का खेल कर गई

New Project184

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन इंग्लैंड को तीन बड़े झटके लगे। यह झटके सिर्फ 21 रन के अंदर लगे। पहले सेशन में कीवी टीम के तेज गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग और ज़क क्रॉली (2), बेन डकैत (9) के बाद ओली पॉप (10) का भी विकेट चटका दिया। हालांकि बाद में हैरी ब्रूक और जो रूट ने इंग्लैंड की पारी को संभाला।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड के लिए मैट होनरी ने पहले दिन 15 ओवर डाले। जिसमें उन्होंने 64 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 ओवर मेडन भी डाले और ज़क क्रॉली के अलावा ओली पॉप को भी आउट किया। जिस गेंद पर ज़क क्रॉली आउट हुए वह खतरनाक थी, जिसे बल्लेबाज पढ़ नहीं पाया और अपना विकेट गंवा दिया।

मैट हैनरी ने ऐसे किया Zak Crawley का शिकार

दरअसल, तेज गेंदबाज मैट हेनरी न्यूजीलैंड की तरफ से पारी का चौथा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद उन्होंने खतरनाक डाली, जो हवा में लहराते हुई आई बल्ले से छूकर सीधा विकेटकीपर के हाथों में समा गई। गेंद पिच पर पड़ी और कांटा बदलकर बाहर की तरफ जाते हुए बल्ले का ऐज ले गई। लिहाजा बल्लेबाज को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। क्रॉली ने 12 गेंद में 2 रन बनाए।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट स्कोर

पहले दिन के शुरुआत में जैक क्रावली 2, बेन डकैत 9 और ओली पॉप 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे। फिर हैरी ब्रूक और जो रूट ने पारी को संभाला और कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। फिलहाल जो रूट 101 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि हैरी ब्रूक 184 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मुकाबला के दूसरे दिन जब खेल होगा तो ब्रूक दोहरा शतक पूरा करना चाहेंगे, जबकि जो रूट एक बड़ी पारी खेलने की तलाश में होंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now