Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

टिम साउदी ने डेनियल विटोरी को पीछे छोड़ रचा इतिहास

New Project188

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी ने इतिहास रच दिया है। वह इंग्लैंड को बेन डैकत का विकेट लेते ही न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। साउदी ने अपने देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 700 विकेट पूरे कर लिए हैं।

टिम साउदी ने टेस्ट, वनडे और टी20 में कितने-कितने विकेट लिए

  1. टिम साउदी न्यूजीलैंड के लिए 92 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 129 पारियों में 356 विकेट निकाले हैं।
  2. टिम साउदी 154 वनडे मुकाबलों में 210 विकेट ले चुके हैं। जबकि 106 टी20 में वह 134 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं।

साउदी ने तोड़ा डेनियल विटोरी का रिकॉर्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड के 700 विकेट लेकर उन्होंने पूर्व दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी का रिकॉर्ड तोड़ा.जिन्होंने अपने 18 साल के लंबे करियर में 696 विकेट चटकाए थे। अब साउदी के नाम 700 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट के टॉप पांच गेंदबाजों में ट्रेंट बोल्ड का नाम भी शामिल है, जो 578 विकेट लेकर चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज

1. टिम साउदी- 700
2. डेनियल विटोरी- 696
3. सर आरजे हाडली- 589
4. ट्रेंट बोल्ड- 578
5. क्रिस केर्न्स- 419

कौन हैं टिम साउदी?

टिम साउदी न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं। विलियमसन के बाद उन्हें कप्तानी सौंपी गई है। वह एक तेज गेंदबाज हैं। जिनके पास अच्छा खासा अनुभव है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 400 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। खास बात यै है कि साउदी गेंद के साथ अच्छी खासी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने कई मौकों पर बेहतर बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई मैच जिताए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now