Prajasatta Side Scroll Menu

Harry Brook ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

NZ Vs ENG 2nd Test Harry Brook Vinod Kambli

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आते ही इंग्लैंड के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटका दिए। हालांकि बाद में युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक आए और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को अपना मुरीद बना लिया। ब्रूक के फिलहाल 184 रन हो गए हैं और वे दोहरे शतक के करीब है। इस शानदार पारी की बदौलत उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और भारत के दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली को पीछे छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें:  IND vs BAN: विराट कोहली के 48वें वनडे शतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा

और पढ़िए –

हैरी ब्रूक ने तोड़ा विनोद कांबली का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं। वे अपनी कला और टेलेंट से सभी को अपना मुरीद बना रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट की आखिरी 9 पारियों में ब्रूक ने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़ दिए हैं। इस मैच में 184 रन बनाते ही उनके टेस्ट में 800 रन पूरे हो गए हैं। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में ब्रूक सबसे तेज 800 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी 9वीं पारी में ये कारनामा किया है। भारत के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली का रिकॉर्ड ब्रूक ने तोड़ा है। दरअसल इससे पहले टेस्ट की 9 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कांबली के पास था जिनके 798 रन थे वहीं ब्रूक के 800 से भी ज्यादा रन हो गए हैं। ब्रूक अगर 200 का आंकड़ा छू लेते हैं तो वे न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले 5वें अंग्रेजी खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ 9 पारियों में 800 रन बनाने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मैदान से अचानक कहां गायब हो गए KL राहुल?....Ishan Kishan कर रहे कीपिंग

और पढ़िए –

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now