Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पिता की टीम सामने बेटे ने की ताबड़तोड़ बैटिंग, गर्व से गदगद हुए मोइन खान, देखें वीडियो

PSL

 PSL 2022: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) चल रहा है। टूर्नामेंट पहले से ही कुछ शानदार एक्शन का गवाह रहा है। शुक्रवार को सरफराज अहमद की अगुवाई वाली क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सामना शादाब खान की कप्तानी वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड से हुआ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

संयोग से क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कोच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोइन खान हैं और उनके बेटे आज़म खान इस्लामाबाद यूनाइटेड के प्रमुख बल्लेबाजी हैं। यानी की बाप और बेटा आमने-सामने थे। लेकिन मैच में आज़म खान ने कमाल की बैटिंग की। आजम ने 42 गेंदों में 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 24 साल के आजम ने क्वेटा के खिलाफ आठ छक्के और नौ चौके लगाए।

पिता की टीम सामने बेटे ने की ताबड़तोड़ बैटिंग

अपनी पारी के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब आजम ने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने पिता मोईन की ओर इशारा किया। मोइन खान ने भी बेटे की पारी की तारीफ की और ताली बजाते देखे गए। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 20 ओवर में 220/6 का स्कोर बनाया। जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई।

इहसानुल्लाह ने उमरान मलिक को दी चुनौती

इस बीच, पाकिस्तान सुपर लीग से उभरे नवीनतम तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने घोषणा की है कि वह उमरान से तेज गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उमरान मलिक ने लगभग 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। मैं उससे भी तेज गेंदबाजी करने की कोशिश करूंगा। उमरान मलिक से ऊपर करूंगा। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करूंगा।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में खैबर के 20 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now