Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शर्मनाक हार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन से खुश हैं Glenn Maxwell, जानें वजह

IND Vs AUS Glenn Maxwell

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 1 मार्च से होगी जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। अब तक इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वह 2-0 से पीछे चल रही है। इसके वावजूद टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मेक्सवेल इससे खुश हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी जरूर करेगी। मेक्सवेल को हाल ही में वनडे टीम में भी शामिल किया गया है और इसे लेकर भी वे काफी उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें:  BBL: Zak Crawley ने दिखाई चीते सी फुर्ती, रॉकेट थ्रो मारकर उड़ा दिए स्टंप, देखें शानदार Video

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिखाया जज्बा- मेक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़कर उनकी टीम का प्रदर्शन पहले दो टेस्ट मैचों में शानदार रहा है। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के मुताबिक मैक्सवेल ने कहा, ”मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत जज्बा दिखाया है। उस एक सत्र के अलावा मुझे लगा कि वे शानदार रहे हैं। वो बहुत मुश्किल जगह (टेस्ट मैच के लिए) है। वहां खेलना आसान नहीं है। हमारे लिए वहां की परिस्थिति काफी अलग हैं।”

और पढ़िए –

इसे भी पढ़ें:  Colin Munro ने खड़े-खड़े जड़ दिया तूफानी छक्का, गायब हो गई गेंद

वनडे सीरीज को लेकर उत्साहित हैं मेक्सवेल

टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए चोट के बाद वापसी कर रहे ग्लेन मेक्सवेल को भी शामिल किया गया है। मेक्सवेल इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैं पिछले कुछ समय से लगातार चयनकर्ताओं के संपर्क में हूं और यह शायद उतनी तेजी से नहीं हुआ जितना मैं चाहता हूं। हालांकि अब ये हो गया है तो मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।’

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा.

इसे भी पढ़ें:  स्टंप में घुस गई Southee की खतरनाक गेंद, हिल भी नहीं पाए Crawley

और पढ़िए –

इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर

और पढ़िए – 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now