Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

IPL में काम करना चाहती है ये पाकिस्तानी महिला, मेकअप आर्टिस्ट से बनी थीं आईसीसी प्रजेंटर

Zainab Abbas

नई दिल्ली: पाकिस्तान की जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रजेंटर जैनब अब्बास ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में काम करना पसंद करेंगी। एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए जैनब ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कामकाजी संबंध बहाल होने चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि राजनीति को भारत और पाकिस्तान के बीच कामकाजी संबंधों पर हावी होना चाहिए, खासकर खेलों में।” “खेल हमारे बीच की खाई को पाटते हैं। दोनों देशों के बीच स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। हम केवल आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे वैश्विक आयोजनों में बातचीत करते हैं। हमें राजनीति को इससे अलग रखने की जरूरत है।”

नफरत के लिए जगह नहीं होनी चाहिए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आईपीएल में काम करने की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा- मेरा मानना ​​है कि काम को ही काम के रूप में लिया जाना चाहिए। अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से आईपीएल में जाकर काम करूंगी। मुझे लगता है कि नफरत और नकारात्मकता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच काम के संबंध फिर से शुरू हो जाएंगे। भारत को यहां आना चाहिए और हम वहां क्रिकेट खेलने जाएंगे।” जैनब ने कई ICC टूर्नामेंट्स में प्रजेंटर के रूप में काम किया है। उन्होंने विभिन्न लीगों में प्रजेंटर के रूप में प्रतिनिधित्व भी किया है।

आईपीएल की बात करें तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने 2008 में आईपीएल के उद्घाटन सत्र में ही भाग लिया था। तब से भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी लीग से दूर कर दिया है। दोनों देशों ने 2012-13 के बाद से कोई द्विपक्षीय मैच भी नहीं खेला है। वे केवल ICC टूर्नामेंट और एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं।

कौन हैं जैनब अब्बास?

35 साल की एंकर और खेल विश्लेषक जैनब अब्बास क्रिकेट का प्रमुख चेहरा बन गई हैं। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा 2019 विश्व कप में ICC प्रजेंटर के रूप में चुना गया था। अब्बास ने अपने पिता नासिर अब्बास को देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलते देखा था। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा के साथ एक ही स्कूल में पढ़े थे। उनकी मां अंदलीब अब्बास पाकिस्तान की राजनीति में जाना माना चेहरा हैं। वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की वरिष्ठ नेता हैं। जैनब ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने 2015 में एक स्थानीय समाचार चैनल पर क्रिकेट प्रजेंटर बनने के लिए इंटरव्यू दिया था। इससे पहले वह मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम कर रही थीं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now