Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राशिद खान का स्वैग, हैलीकॉप्टर शॉट से ठोका कड़क छक्का, देखें वीडियो

PSL 2023 Rashid Khan Six1

नई दिल्ली: पाकिस्तान में चल रहे पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL 2023) के दौरान रोमांच का नजारा देखा जा रहा है। यहां खेलने आए दुनियाभर के क्रिकेटर्स अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा सोमवार को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। लाहौर कलंदर्स की ओर से बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने स्वैग दिखाकर हैलीकॉप्टर शॉट से ऐसा कड़क छक्का ठोका कि स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

टॉम कुरेन की बॉल पर ठोका कड़क छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। तीन विकेट ले चुके टॉम कुरेन जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डालने आए। ये बॉल टप्पा पड़कर ऑफ स्टंप से दूर जाने लगी तो राशिद खान बल्ले को बॉल की लेंथ तक लेकर गए और हैलीकॉप्टर शॉट लगाकर खड़े-खड़े ऐसा कड़क छक्का ठोका कि गदर मच गया। राशिद ने धोनी स्टाइल में मिडविकेट के ऊपर से 99 मीटर करारा छक्का ठोक महफिल लूट ली। उन्होंने इस मैच में 12 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक कुल 18 रन बनाए।

गेंदबाजी में भी असरदार साबित हुए राशिद खान

राशिद खान गेंदबाजी में भी काफी असरदार साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में महज 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए। राशिद खान के अलावा सिकंदर रजा ने 2 और डेविड विसे ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लाहौर कलंदर्स की ओर से बनाए गए 200 रन के स्कोर के आगे इस्लामाद यूनाइटेड के बल्लेबाज महज 90 रन पर ढेर हो गए। इस तरह लाहौर कलंदर्स ने ये मैच 110 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now