Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रोहित शर्मा ने डीआरएस पर केएस भरत से कही थी भरोसे की बात, विकेटकीपर ने किया ये खुलासा

IND Vs AUS Rohit Sharma KS Bharat

नई दिल्ली: विकेटकीपर केएस भरत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान डीआरएस कॉल को लेकर उनके और कप्तान रोहित शर्मा के बीच हुई बातचीत का खुलासा किया है। इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पहले टेस्ट में डेब्यू करने वाले केएस भरत ने खुलासा किया कि कैसे रोहित शर्मा ने डीआरएस कॉल पर उन पर अपना भरोसा दिखाया।

तुम इस मामले में सबसे अच्छे जज हो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि भारत के कप्तान ने उन्हें परिणाम की चिंता किए बिना अपने विचार खुलकर रखने की बात कही। उन्होंने कहा- भाई और मेरे बीच कुछ बातचीत हुई। रोहित ने कहा- तुम इस मामले में सबसे अच्छे जज हो क्योंकि तुम बल्लेबाज के सबसे करीब रहते हो। इसलिए तुम जो भी महसूस करो, बस अपनी राय दो। तुम, मैं और गेंदबाज- हम तीनों चर्चा करेंगे और फिर फैसला करेंगे। रोहित ने यह भी कहा- इस बात की चिंता न करो कि यह हमारे फेवर में जाएगा या उनके। बस अपने इंस्टिंक्ट पर विश्वास करो। जो कुछ भी महसूस करो, बस इसे सामने रखो।

और पढ़िए –

नंबर 6 पर तैयार रहना

भरत ने पहले दो टेस्ट में भारत की जीत में चार कैच लपके और एक स्टंपिंग की। दिल्ली में भारत के 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें नंबर 6 पर प्रमोट किया गया था। उन्होंने 22 गेंदों पर 23 रन बनाए। जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। भरत ने कहा, रोहित भाई ने मुझसे कहा कि मैं नंबर छह पर उतरूंगा। उन्होंने कहा- मैं उस समय तैयार था। एक खिलाड़ी के रूप में जब आप बाहर बैठते हैं, तो आप यह कहते हुए आराम नहीं कर सकते, ‘यह मेरा दिन नहीं होगा।’ आपको हमेशा खेल में बने रहना होता है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार, 1 मार्च से होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now