Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिना गेंद खेले ही आउट हो गए Harry Brook, Joe Root भी रह गए हैरान, देखें वीडियो

NZ Vs ENG 2nd Test Harry Brook Joe Root

NZ vs ENG 2nd Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है। मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है और फिलहाल काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। मैच में जीत के लिए दूसरी पारी में इंग्लैंड को 258 रन चाहिए थे जिसका पीछा करते हुए टीम ने अच्छी शुरुआत की हालांकि बाद में विकेट गंवाना शुरू कर दिए। जिसमें से सबसे बड़ा विकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और पहली इनिंग के हीरो रहे हैरी ब्रूक का रहा जो कि बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए। हालांकि बाद में जो रूट ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में लेकर आए।

Harry Brook की खराब किस्मत

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप का विकेट गंवाने के बाद हैरी ब्रूक मैदान पर उतरे। हालांकि स्ट्राइक जो रुट के पास ही रही। रूट ने 22वें ओवर में गेंदबाजी करने आए टीम साउदी की पहली गेंद पर धीरे से पीछे की तरफ शॉट खेल दिया। शॉट मारते ही वे दौड़ पड़े। रूट के साथ हैरी ब्रूक भी विकेटकीपर के छोर पर दौड़े। उन्हें लगा था कि रन आसानी से हो जाएगा लेकिन पीछे स्लिप में खड़े एम ब्रेसवेल ने बॉल को रोक लिया और उसे विकेटकीपर के हाथों में तेजी से फेंका, जिसके बाद टॉम ब्लंडेल ने फटाक से स्टंपिंग कर दी और इस प्रकार हैरी ब्रूक रनआउट हो गए। ब्रूक का ये विकेट सभी के लिए हैरान करने वाला था और सामने खड़े जो रूट भी स्तब्ध रह गए। इस विकेट से अंग्रेजों को भारी झटका लगा।

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now