Prajasatta Side Scroll Menu

खड़े-खड़े शॉट मारने जा रहे थे Joe Root, गेंदबाज ने दिखाई चालाकी और हो गया खेल, देखें वीडियो

NZ Vs ENG 2nd Test Joe Root Neil Wagner

NZ vs ENG 2nd Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है। मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है और फिलहाल काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। मैच में जीत के लिए दूसरी पारी में इंग्लैंड को 258 रन चाहिए थे जिसका पीछा करते हुए टीम ने अच्छी शुरुआत की हालांकि बाद में विकेट गंवाना शुरू कर दिए। जिसके बाद जो रूट ने शानदार पारी खेली और टीम को जीत की ओर ले गए। रूट इस मैच में अपना दूसरा शतक जड़ने ही वाले थे कि अचानक निल वेगनर ने उन्हें बेहतरीन गेंद डालकर फंसा दिया और उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

इसे भी पढ़ें:  ‘उस छक्के से बहुत’…विश्वकप में कोहली के हाथों पिटाई के 2 महीने बाद छलका Rauf का दर्द

शॉट मारने जा रहे थे रूट, वेगनर ने डाली धीमी गेंद

दरअसल दूसरी पारी की शुरुआत में ही इंग्लैंड ने लगातार तीन विकेट गंवा दिए जिसके बाद क्रीज पर उतरे। हालांकि उनके आते ही टीम को दो और झटके लगे और स्कोर 80-5 हो गया। इसके बाद रूट ने हार नहीं मानी और लगातार शॉट्स खेलते हुए 95 रन बनाए। वे टीम को जीत दिलाने ही वाले थे कि अचानक 59वें ओवर में निल वेगनर गेंदबाजी करने आए। वेगनर ने आते ही पहली ही गेंद धीमे डाली। इस पर जो रूट शॉट मारने का मन बनाए हुए थे लेकिन वे इसकी रफ्तार को भांप नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और सीधे 30 यार्ड सर्कल में खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। इस प्रकार जो रूट की शानदार पारी समाप्त हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Oscars 2023: ‘नाटू-नाटू’-‘शॉर्ट फिल्म’ के लिए ऑस्कर जीतने पर पीएम मोदी-अमित शाह, चिरंजीवी से लेकर अजय देवगन…जानें किसने क्या कहा?

और पढ़िए

और पढ़िए

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

इसे भी पढ़ें:  रिलीज हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर, देखें वीडियो

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

और पढ़िए

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now