Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

WTC Final 2023 में पहुंचते ही रोहित शर्मा भारतीय टीम में इस धाकड़ खिलाड़ी की कराएंगे एंट्री, दिया बड़ा बयान

IND Vs AUS WTC Final Rohit Sharma Shardul Thakur

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 1 मार्च से होगी जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम के लिए ये मैच जीतना बेहद जरुरी है। अगर वह इसे जीतने में कामयाब हो जाती है तो जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पूरा भरोसा है की इंदौर टेस्ट में भारत जीत हासिल करेगी और हो भी क्यों ना टीम का अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है और उसने आसानी से दोनों मैच जीत लिए हैं। ऐसे में कप्तान रोहित ने अभी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल की भी तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए प्लान भी तैयार कर लिया है। उन्होंने अपने प्लान में टीम के धाकड़ ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी शामिल किया है।

WTC Final में इस खिलाड़ी की एंट्री कराएंगे रोहित

दरअसल इंदौर टेस्ट से पहले रोहित ने प्रेस कांफ्रेंस की और इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसपर रोहित ने जवाब देते हुए कहा कि -‘डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारी के रूप में अहमदाबाद टेस्ट का उपयोग करने की संभावना है अगर इंदौर टेस्ट में वो नतीजा आया जो हम चाहते हैं। शार्दुल ठाकुर भी योजना का हिस्सा हैं लेकिन उन्होंने कल ही शादी की है लेकिन निश्चित रूप से हम अगले टेस्ट में कुछ अलग करने के बारे में सोच सकते हैं।’

रोहित के इस बयान से ये साफ होता है कि खतरनाक ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी टीम वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में मौका दे सकती है। शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टीम के लिए 8 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उनका रिकॉर्ड शानदार है। इन मैचों में ठाकुर ने कुल 27 विकेट लिए हैं और 254 रन भी बनाए हैं।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now