Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जिस ग्राउंड पर सचिन ने खेला था आखिरी मैच…वहीं लगेगी क्रिकेट के भगवान की भव्य मूर्ति, जन्मदिन पर मिलेगा खास तोहफा

New Project223

Sachin Tendulkar Statue: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर को उनके 50वें बर्थडे पर खास तोहफा देने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर का एक भव्य स्टैच्यू लगाएगा। जिसका अनावरण 2023 ICC वर्ल्ड कप के दौरान किया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है कि इसे MCA लाउंज के बाहर प्लेटफॉर्म पर लगाया जाएगा। इस बारे में MCA अध्यक्ष अमोल काले ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार किसी का स्टैच्यू लगेगा। स्टैच्यू सचिन का क्रिकेट में योगदान की याद दिलाएगा। वे भारत रत्न है। इसके लिए सचिन की सहमति भी मिल गई है।

सचिन ने वानखेड़े में ही खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

जिस वानखेड़े स्टेडियम में सचिन की भव्य मूर्ती लगने वाली है। उसी मैदान पर सचिन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2013 में खेला था। सचिन 24 अप्रैल को सचिन 50 साल के हो जाएंगे। खास बात ये है कि इसी साल नवंबर में उन्हें रिटायर हुए 10 साल भी कंपलीट हो जाएंगे।

सचिन ने जताई खुशी

वानखेड़े स्टेडियम में मूर्ती लगने को लेकर सचिन ने खुशी जताई है। उन्होंने एएनआई प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘खैर, यह बहुत अच्छा सरप्राइज है। आइडिया मेरे साथ साझा किया गया और मैंने कहा कि यह खुशनुमा सरप्राइज है। मेरा करियर यहीं शुरू हुआ और यह एक चक्र के पूरा होने जैसा है।’

सचिन का क्रिकेट करियर

टेस्ट 200, रन 15921
वनडे 463, रन, 18426
टी-20 एक, रन 10

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now