Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बाप रे…मोहम्मद आमिर ने यॉर्कर से काटा बवाल, पहले ही ओवर में चटका डाले 2 विकेट, देखें वीडियो

PSL PZ Vs KK Mohammad Amir1

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में एक के बाद एक रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। बुधवार को पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में किंग्स के गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पहले ही ओवर से इतनी खतरनाक गेंदबाजी की कि दुनिया दंग रह गई। आमिर ने पहले ही ओवर में पेशावर जाल्मी के दो बल्लेबाजों को डक पर पवेलियन भेज दिया।

आमिर ने आते ही कहर बरपाया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आमिर ने आते ही कहर बरपाया और पहली ही गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद हैरिस का शिकार कर दिया। आमिर की तूफानी यॉर्कर ने हैरिस को बड़ा झटका दिया। उनकी इस गेंद ने जैसे ही टप्पा खाया ये बुलेट की रफ्तार से अंदर की ओर घुसी चली गई। इससे पहले कि हैरिस इस गेंद को समझ पाने की कोशिश भी करते, खतरनाक बॉल ने उनके होश ही उड़ा डाले। हालांकि अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया, लेकिन रिव्यू में नजर आया कि बॉल पैड से नहीं टकराती तो लेग स्टंप उड़ा देती। आखिरकार हैरिस को डक पर पवेलियन लौटना पड़ा।

बाबर आजम को भी डक पर भेजा पवेलियन

पहली ही गेंद पर हैरिस को डक पर पवेलियन भेज चुके आमिर अब और खतरनाक बन गए। उनका नया शिकार तैयार खड़ा था। आमिर ने जैसे ही इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, सामने खड़े जाल्मी के कप्तान बाबर आजम बुरी तरह बीट हुए और बॉल उनके पैड्स से जाकर टकरा गई। आखिरकार बाबर को भी डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। पहले ही ओवर में दो खिलाड़ियों को आउट कर चुके आमिर के तेवर बदल गए। जैसे ही वे अगले ओवर में वापस आए उन्होंने दूसरी ही बॉल पर सैम अयूब को तैयब ताहिर के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। आमिर ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहले 2 ओवर में महज 6 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि पीएसएल की शुरुआत के एक मैच में आमिर ने बाबर आजम से बदतमीजी की थी। उन्होंने एग्रेशन में बाबर की ओर बॉल फेंक दी थी। हालांकि इसके बाद बाबर ने कहा था कि खिलाड़ियों को अपने आप पर काबू करना चाहिए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now