Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rohit Sharma की टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, पूरा सीजन खेलेगा 100 से भी ज्यादा विकेट लेने वाला ये गेंदबाज

IPL 2023 Jofra Archer Mumbai Indians

IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च 2023 से होने वाला है। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल के शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट की सबसे सक्सेसफुल टीम मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा था। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस साल नहीं खेलेंगे। वहीं इस दुखद खबर के बीच फैंस के लिए एक शानदार खबर भी सामने आई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के घाकड़ गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के लिए पूरे सीजन उपलब्ध रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  CSK के कप्तान MS Dhoni का IPL 2026 में वापसी पर सस्पेंस बरकरार!

मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर

बता दें कि जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम परेशानी में थी क्योंकि वे ही टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी निभाते थे ऐसे में ऑर्चर की वापसी उनके लिए संजीवनी बूटी की तरह है। ऑर्चर एक घाकड़ गेंदबाज हैं और उनके नाम सभी फॉर्मेट और आईपीएल मिलाकर 141 विकेट हैं। मुंबई ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में आर्चर को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई को पता था कि आर्चर चोट के कारण 15वें सीजन में नहीं खेल पाएंगे लेकिन फ्रेंचाइजी ने भविष्य को देखते हुए निवेश किया। लंबे समय तक चोट से जूझने वाले आर्चर ने इस साल साउथ अफ्रीका टी20 लीग के जरिए कमबैक किया।

इसे भी पढ़ें:  रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक का नया अंदाज देखा, मैच के दौरान ग्राउंड पर किया डांस, Video

ईसीबी करेगा वर्कलोड मेनेजमेंट

जोफ्रा आर्चर भले ही पूरे टूर्नामेंट में उपलब्ध रहेंगे लेकिन उनके काम का मैनेजमेंट इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ही करेगी। ईसीबी के एक सूत्र ने क्रिकबज को बताया कि “उन्हें आईपीएल में एक अहम भूमिका निभाने में सक्षम होना चाहिए और हमेशा की तरह उनकी फ्रेंचाइजी और ईसीबी उनके कार्यभार का प्रबंधन करेंगे।”

इसे भी पढ़ें:  हवा में उछलकर शॉट मारने जा रहे थे Ben Stokes, Tom Latham ने लपक लिया शानदार कैच, देखें वीडियो
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now