Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुपरमैन सिकंदर, बाउंड्री पर हवा में उड़कर एक हाथ से रोका छक्का, देखें वीडियो

PSL 2023 LQ Vs QG Sikandar Raza Fielding

नई दिल्ली: क्रिकेट का रोमांच ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसमें कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में दुनियाभर के क्रिकेटर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से महफिल लूटते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा जिम्बाब्वे के प्लेयर सिकंदर रजा ने पेश किया है। गुरुवार को लाहौर कलदंर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में कलंदर्स के खिलाड़ी सिकंदर रजा ने पहले तो अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दंग किया, इसके बाद उन्होंने शानदार फील्डिंग से हैरान कर दिया।

बाउंड्री के पास एक हाथ से रोका छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सिकंदर की शानदार फील्डिंग का नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। क्वेटा के बल्लेबाज विल स्मीद 14 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे थे। राशिद खान ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो स्मीद ने इसे स्क्वेयर लेग के ऊपर से ठोक डाला, लेकिन यहां खड़े फील्डर सिकंदर रजा तुरंत हरकत में आए और हवा में उड़ गए। उन्होंने बाउंड्री के पास एक हाथ से गेंद को पकड़कर दूर फेंक दिया। रजा की इस शानदार फील्डिंग को देख स्टेडियम में बैठे दर्शक दंग रह गए। इस तरह उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बचा लिए।

सिकंदर रजा ने दिखाई धमाकेदार बल्लेबाजी

इससे पहले सिकंदर कलंदर्स के योद्धा बने। उन्होंने संकट की घड़ी में टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की। रजा 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 200 की स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ रन ठोक डाले। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद रजा मैदान पर डटे रहे। उन्होंने महज 34 गेंदों में 8 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 71 रन कूट डाले। रजा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 50 रन पर 7 विकेट गिरने के बावजूद लाहौर कलंदर्स ने 19.2 ओवर में 148 रन बनाए। रजा की शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग की बदौलत कलंदर्स ने ये मैच 17 रन से जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 20 ओवर में 131 रन ही बना सकी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now