Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध, दीवार कूदकर ‘मन्नत’ में घुसे लड़के

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में गुरुवार को दो लड़के सुरक्षाकर्मियों से नजर बचाकर घुस गए। मुंबई पुलिस के अनुसार, बाहरी दीवार फांदकर मन्नत में घुसे दोनों लड़कों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शाहरुख के बंगले में घुसे दोनों लड़कों की उम्र 20 से 22 साल है। पुलिस पूछताछ के दौरान, दोनों ने बताया कि वे दोनों गुजरात के रहने वाले हैं और दोनों शाहरुख खान को काफी पंसद करते हैं। दोनों यहां शाहरुख से मिलने आए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत अनधिकार प्रवेश और अन्य संबंधित अपराधों का मामला दर्ज किया गया था। आगे की जांच चल रही है।

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ ने तोड़े हैं कई रिकार्ड

बता दें कि शाहरुख खान इनदिनों ‘पठान’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड तोड़े हैं। दुनिया भर में फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। फिलहाल, शाहरुख अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ की तैयारी कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now