Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

वुमेंस प्रीमियर लीग का कैसा रहेगा फॉर्मैट? यहां जानें पूरी डिटेल्स

Womens Premier League 2023 Format

WPL 2023: भारत में खेले जाने वाले वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च 2023 से होने वाली है। ये महिला क्रिकेट के भविष्य की ओर एक सकारात्मक कदम साबित होने वाला है। इस टूर्नामेंट में 5 टीमों भाग ले रही हैं और पहला मैच शनिवार शाम को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले सीजन में पांच टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमें प्रत्येक टीम के साथ दो-दो लीग मैच खेलेंगी। पूरा सीजन मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 4 मार्च 2023 को होगी और फाइनल मैच 26 मार्च 2023 को मुंबई के ही ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2023 Format: 5 टीमें खेलेंगी 22 मैच, एक को मिलेगा फाइनल का डायरेक्ट टिकट

वुमेंस प्रीमियर लीग में हर टीम 8-8 लीग मैच खेलेगी। यानी हर टीम से हर टीम को खेलना है और प्रत्येक टीम के हर टीम से 2-2 मुकाबले होंगे। इस तरह 8-8 मैच जब सब टीमें खेल लेंगी तो पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम सीधा फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं नंबर 2 और नंबर 3 की टीम के बीच 24 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला होगा। इस मैच में हारने वाली टीम नंबर 4 और नंबर 5 के साथ घर जाएगी। वहीं एलिमिनेटर की विजेता टीम टेबल टॉपर के साथ 26 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी।

WPL 2023: ये पांच टीमें ले रही भाग

-यूपी वारियर्स
-गुजरात जायंट्स
-मुंबई इंडियंस
-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
-दिल्ली कैपिटल्स

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now