Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ईरानी ट्रॉफी में इस बल्लेबाज ने मचाया धमाल, ठोका शानदार शतक, BCCI ने शेयर किया Video

Irani Trophy Yash Dubey Scored A Brilliant Century

ROI vs MP: ईरानी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच चल रहे मुकाबले में शानदार टक्कर जारी है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी शानदार खेल दिखा रहे हैं। वहीं मैच में एक और बल्लेबाज ने शानदार शतक लगाया। जिसका वीडियो खुद BCCI ने शेयर किया है।

यश दुबे ने खेली शतकीय पारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ईरानी कप में मध्य प्रदेश 24 साल के बल्लेबाज यश दुबे ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेली है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 258 गेंदों में 109 रनों की जोरदार पारी खेली, इस दौरान यश दुबे ने शानदार 16 चौके भी जमाए। यश दुबे के शतक लगाने का वीडियो बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

घरेलू क्रिकेट में दुबे का शानदार प्रदर्शन जारी

घरेलू क्रिकेट में यश दुबे का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने अब तक अपने करियर में 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 52 पारियों में 40 की औसत से 1,954 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन रहा है। यश दुबे जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए भी अपना दावा ठोकेंगे।

मध्य प्रदेश पहली पारी 294 पर ऑलआउट

बता दें कि ईरानी कप में मध्य प्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में यशसवी जायसवाल के 2013 और अभिमन्यू ईश्वरण के 154 रनों की दम पर 484 रनों का स्कोर बनाया था। जहां जवाब में मध्य प्रदेश की टीम यश दुबे के शतक की दम पर 294 रन ही बना पाई। इस तरह पहली पारी के आधार पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने मध्य प्रदेश को बड़ी लीड दी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now