Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के ऑस्कर प्रेंजेट करने को बताया ‘अच्छे दिन’

विनोद अग्निहोत्री और दीपिका पादुकोण

मुंबई: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के ऑस्कर पुरस्कार प्रेंजेट करने को लेकर अपनी  प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, अग्निहोत्री ने ट्विटर पर दीपिका के समारोह में प्रेजेंटर बनने के बारे में एक लेख साझा किया। विवेक अग्निहोत्री ने लिखा भारत अब दुनिया का सबसे आकर्षक, सुरक्षित और बढ़ता हुआ बाजार है। यह वर्ष भारतीय सिनेमा के अच्छे दिन लाएगा।

बताए भारतीय सिनेमा के ‘अच्छे दिन’ 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अपने ट्वीट में फिल्म निर्माता ने इसे भारतीय सिनेमा के ‘अच्छे दिन’ कहा है। इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने पादुकोण के जेएनयू कैंपस में जाने की भी आलोचना की थी। उन्होंने लिखा, द कश्मीर फाइल के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में यात्रा और अमेरिकियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के दौरान मैंने कहा था कि अब हर कोई भारत में अपना पदचिह्न् बढ़ाना चाहता है।

 

95वां ऑस्कर में अभिनेत्री पुरस्कार वितरण करेंगी 

बता दें 95वां ऑस्कर में रविवार 12 मार्च, 2023 को एबीसी पर लाइव प्रसारित होगा। जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पुरस्कार वितरण करेंगी। इस सम्मान का हिस्सा बनने के लिए एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद, मेलिसा मैककार्थी समेत कुछ अन्य लोगों शामिल होंगे। गौरतलब है कि ऑस्कर में इस साल भारत को ‘आरआरआर’, ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ तीन नॉमिनेशन मिले हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now