Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शत्रुघ्न सिन्हा को इस बॉलीवुड एक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी करवाने से था रोका, जानें उन्हें क्यों कहते है ‘पेट पोछना’

शत्रुघ्न सिन्हा 1

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि चेहरे पर दाग होने के चलते उन्हें फिल्मों में काम करते हुए काफी कॉम्प्लेक्स फील होता था। उन्होंने कहा, मैंने प्लास्टिक सर्जन से बात भी कर ली थी, लेकिन देव साहब के पास गया तो उन्होंने मुझे ऐसा करने से रोक दिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने अरबाज खान के शो ‘द इन्विंसिबल’ में यह बातें कहीं। शो पर उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किए।

इस फिल्म के नहीं मिलने पर आज तक मलाल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फेमस डायलॉग ‘खामोश’ से लेकर अपने चेहरे पर पड़े कटे निशान के साथ ही उस नाम का भी खुलासा कर दिया, जो सिर्फ घरवाले जानते थे. शो पर एक्टर ने बताया कि कई फिल्मों से उन्हें हाथ धोना पड़ा था. ‘दीवार’ अमिताभ बच्चन से पहले शत्रुघ्न को ऑफर की गई थी, जिसे न करने का अफसोस उन्हें आज भी है।

ऐसे पड़ा ‘पेट पोछना’ नाम

फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों से दूर हैं। वह पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। वह टीएमसी से सांसद हैं। शो में अरबाज खान ने उनसे पूछा कि ‘बउआ, बिहारी बाबू, शॉटगन, छेनू, शत्रुजी आपके कई नाम हैं। लेकिन आपका ‘पेट पोछना’ नाम क्यों पड़ा। इस सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने हंसते हुए बताया कि अब इस नाम से नहीं बुलाया जाता है, लेकिन बिहार और यूपी में जो सबसे छोटा बच्चा होता है उसे पेट पोछना कहते हैं, क्योंकि वह आखिर में पेट वगैरह पोछ कर आता है। ये बहुत प्यार से कहा जाता है’।

चेहरे पर निशान का यह है किस्सा

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने चेहरे पर कट के निशान के बारे में बताया कि उन्होंने अपने मामा को शेव करते देखा। वह अमेरिका जा रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने ब्लेड वाला रेजर लिया तो मामा की बेटी रोने लगी, मैंने कहा तुम्हे शेव करना नहीं आता है, पहले उसका गाल काटा फिर अपना। इसके बाद घर में सबने डिटॉल, राख लगाया तो खून बहना बंद हो गया, लेकिन दाग रह गया।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now