Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘कोहली की तकनीक में…’, मैथ्यू हेडन ने विराट की बल्लेबाजी पर दिया ये बयान

IND Vs AUS Virat Kohli Matthew Hayden

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेला गया तीसरा टेस्ट भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर अब भी सवाल उठ रहे हैं। टीम इंडिया पहली पारी में 109 और दूसरी में 163 रन ही बना सकी। ऐसे में कुछ सवाल विराट कोहली पर भी उठ रहे हैं। कोहली पिछले तीन टेस्ट में 22, 13, 44, 20 और 12 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान सामने आया है। हेडन ने कहा है कि विराट कोहली की तकनीक में कुछ भी गलत नहीं है।

खिलाड़ी ऐसे दौर से गुजरते हैं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी एक ऐसे दौर से गुजरते हैं जहां वे रन नहीं बना पाते हैं, लेकिन क्रीज पर अधिक समय तक कैसे टिके रहें, बल्लेबाज को इस चीज पर काम करने की जरूरत है। हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- “ऐसा लगता है कि तकनीकी दृष्टिकोण से कुछ भी गलत नहीं है। जब आप करियर के उस पड़ाव पर पहुंच जाते हैं, जहां विराट ने सबकुछ हासिल किया है, तो कभी-कभी फोकस करने में समस्या आ जाती है। उन्होंने कहा, हम सभी जानते हैं कि विराट ने क्या हासिल किया है। उनके पास काफी अच्छी ऊर्जा है। आप टीम में उनके लिए मौजूद प्रशंसा को देख सकते हैं।”

एकाग्रता बल्लेबाजों के लिए मुद्दा बन जाता है

हेडन ने यह भी कहा कि उनके करियर के दूसरे भाग में एकाग्रता बल्लेबाजों के लिए एक मुद्दा बन जाता है और शायद यही कोहली के मामले में हो सकता है। हेडन ने कहा- सवाल बहुत है, लेकिन विराट को खुद इस खराब दौर से निकलने का रास्ता खोजना होगा। खिलाड़ी खराब दौर से गुजरते हैं। तीसरे टेस्ट में भारत पर नौ विकेट की शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने में मदद की। जबकि 9 मार्च से अहमदाबाद में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में जीत भारत की डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह पक्की कर देगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now