Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गजब…हसन अली ने बाउंड्री पर दिखाई जादूगरी, लोग बोले- क्या कैच है, देखें वीडियो

PSL 2023 KK Vs IU Hasan Ali Catch1

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शुक्रवार को कराची किंग्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। इस मैच में हसन अली ने इतना शानदार, लाजवाब कैच पकड़ा कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला।

हसन अली ने बाउंड्री पर दिखाया गजब फील्डिंग का नजारा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टॉम कुरेन ने तैयब ताहिर को गेंद डाली तो ताहिर आगे बढ़े और स्ट्रेट की ओर छक्का कूटना चाहा। बॉल पर कड़क शॉट लगते ही ये बाउंड्री की ओर उड़ गई। ऐसे में हसन अली ने बाउंड्री की ओर दौड़ लगा दी। जैसे ही बॉल नीचे आई, हसन ने शानदार डाइव लगाई और दोनों हाथों से गेंद को पकड़ बाहर की ओर फेंक दिया। डाइव लगाते हुए हसन खुद बाउंड्री में गिर पड़े, लेकिन बॉल को जब उन्होंने बाहर फेंका तो दूसरे फील्डर ने इसे आसानी से कैच कर लिया। हसन का ये एफर्ट देख स्टेडियम में बैठे दर्शक भी बोल उठे- वाह क्या कैच है…

इमाद वसीम की शानदार पारी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची किंग्स की ओर से कप्तान इमाद वसीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पांचवें नंबर पर उतरकर 54 गेंदों में 11 चौके-2 छक्के ठोक 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 92 रन जड़ दिए। हालांकि वे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों को रोमांचित कर दिया। इमाद की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कराची किंग्स ने इस्लामाद यूनाइटेड को 20 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now