Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ी…तीसरे टेस्ट में हार के बाद सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

IND Vs AUS Sunil Gavaskar1

नई दिल्ली: टीम इंडिया को इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में यूं तो कई मोड़ सामने आए, लेकिन रवींद्र जडेजा की नो बॉल चर्चा का विषय बनी रही। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि रवींद्र जडेजा द्वारा फेंकी गई नो-बॉल इंदौर में तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में महत्वपूर्ण मोड़ था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बॉल पर मार्नस लाबुशेन आउट थे, लेकिन नो बॉल के चलते वे बच गए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान लाबुशेन को अपना खाता खोलना बाकी था जब जडेजा ने उन्हें आउट किया। हालांकि टीवी अंपायर ने देखा कि जडेजा क्रीज से आगे निकल गए थे। दूसरे विकेट के लिए उस्मान ख्वाजा के साथ 96 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए लाबुशेन ने 31 रन बनाए।

जडेजा की नो बॉल से मैच गंवाना पड़ा

गावस्कर को लगता है कि जडेजा द्वारा फेंकी गई नो-बॉल से भारत को मैच गंवाना पड़ा। उन्होंने कहा- “यदि आप टेस्ट मैच पर पीछे मुड़कर देखते हैं, तो आप कहेंगे कि शायद यही कारण है कि भारत को मैच की कीमत चुकानी पड़ी। मार्नस डक पर आउट हुए, लेकिन बाद में उन्होंने 96 रन की साझेदारी की। मुझे लगता है कि शायद यही टर्निंग पॉइंट था। नो-बॉल की वजह से भारत को मैच गंवाना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया ने WTC Final के लिए किया क्वालिफाई

ऑस्ट्रेलिया ने छह साल में भारतीय धरती पर अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत के लिए यह पिछले 10 साल में केवल तीसरी हार थी। इस जीत के बाद जहां ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है तो वहीं टीम इंडिया अगले मैच में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में शुरू होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now