Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने PM मोदी-अमित शाह से की मुलाकात, तारीफ में कही बड़ी बात

Kevin Pietersen Former Englissh Captain Met Prime Minister Narendra Modi

kevin pietersen: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। पीटरसन कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पीटरसन ने शेयर की तस्वीरें

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केविन पीटरसन ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। केविन पीटरसन ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद लिखा कि ‘अपने जन्मदिन पर चीतों की रिहाई के बारे में इतनी भावुकता और गर्मजोशी से बात करना सम्मान की बात है, सर नरेंद्र मोदी। आपकी मुस्कान और दृढ़ हाथ मिलाने के लिए धन्यवाद। मैं वास्तव में आपको फिर से देखने के लिए उत्सुक हूं, सर!’

वहीं गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने लिखा कि ‘आज सुबह सबसे शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद, अमित शाह जी, आपसे आकर्षक बातचीत। दयालु, देखभाल करने वाला और प्रेरक व्यक्ति! धन्यवाद!। पीटरसन अभी भारत के दौरे पर हैं। जहां वह कई लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन को भारत में विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए थे। वहीं इस आयोजन में बुलाए जाने पर पीटरसन ने कहा था कि इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाना सम्मान की बात है। बता दें कि पीटरसन ने भारत की बहुत तारीफ की थी, उन्होंने कहा था कि भारत आना उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now