Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बाबा महाकाल के दरबार में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फॉर्म में होगी वापसी ?

Published on: 4 March 2023
Virat Kohli Anushka Sharma In The Of Baba Mahakal Temple In Ujjain

Virat Kohli: इंदौर टेस्ट के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आज सुबह उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबाब में पहुंचे। जहां उन्होंने भस्मआरती में हिस्सा लिया। दोनों बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। बता दें कि अब तक हुए तीनों टेस्ट मैचों में विराट कोहली का बल्ला ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाया है।

गर्भगृह में किया पूजा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भस्मारती में भाग लिया। इसके बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट कोहली काफी देर तक मंदिर में रहे इस दौरान पुजारियों ने उनसे विशेष पूजा अर्चना कराई। खास बात यह भी हैं कि इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंदिर की पारंपरिक पोशका पहने हुए नजर आए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now