Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सचिन तेंदुलकर ने किया शेन वॉर्न को याद, कही बड़ी बात

Shane Warne Death Anniversary Sachin Tendulkar

Shane Warne Death Anniversary: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की आज पहली पुण्यतिथि है, जिस पर आज क्रिकेट के तमाम दिग्गज शेन वॉर्न को याद कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न की दोस्ती क्रिकेट में जग जाहिर रही है। दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने उन्हें आज याद करते हुए बड़ी बात कही है।

हमने यादगार मुकाबले खेले हैं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न को याद करते हुए लिखा कि ‘हमने मैदान पर कुछ यादगार मुकाबले खेले हैं और इसके बाद भी उतने ही यादगार पल साझा किए हैं। मैं आपको न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में बल्कि एक अच्छे दोस्त के रूप में भी याद करता हूं। मुझे यकीन है कि आप अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और करिश्मा, वार्नी के साथ स्वर्ग को पहले से कहीं अधिक आकर्षक जगह बना रहे हैं!।’ बता दें कि दोनों दिग्गज क्रिकेटर संन्यास लेने के बाद भी एक दूसरे से अक्सर मिलते थे।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज और उनके जोड़ीदार एडम गिलिक्रिस्ट ने लिखा कि ‘उस आदमी के लिए जिसने मुझे एक सपने का पीछा करने के लिए प्रेरित किया और वह शख्स जो आपकी तरफ से एक सपना था … आप दोनों जारी रहें।’

राजस्थान रॉयल्स ने भी किया याद

आईपीएल में भी शेन वॉर्न का जलवा खूम देखने को मिला है। उनकी ही कप्तानी में आईपीएल (IPL) टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पहला खिताब जीता था। राजस्थान रॉयल्स ने भी ट्वीट करके उन्हें यादव किया है। इसके अलावा एडम गिलक्रिस्ट, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान, शेन वॉटसन समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को याद किया। सभी ने उनके साथ अपनी यादें सांझा की हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह गए थे। थाईलैंड के कोह समुई में उनका निधन हो गया था। बताया जाता है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इस दिग्गज क्रिकेट के यूं अचानक चले जाने से लोग हैरान रह गए थे।

क्रिकेट इतिहास के दिग्गज स्पिनर

शेन वॉर्न की गिनती क्रिकेट इतिहास के दिग्गज स्पिनरों में होती है। मुथैया मुरलीधरन के बाद शेन वॉर्न के नाम अभी भी टेस्ट में दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट निकाले हैं। जबकि 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए हैं। शेन वॉर्न का करियर जितना शानदार रहा, उतना ही विवादित उनका जीवन भी रहा। ऐसे में वह हमेशा चर्चा में बने रहते थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now