Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

MI vs GG में होगी कांटे की टक्कर !, जानिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

Wpl 2023 Opening Match Gujarat Giants Vs Mumbai Indians 1

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग की आज से धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। लीग का पहला मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइटंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेगी। जबकि गुजरात की कमान बेथ मूनी संभालेंगी। मैच से पहले हम आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने जा रहे हैं।

हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पिच रिपोर्ट के मुताबिक डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग मानी जाती है। यहां अब तक महिलाओं को दो टी-20 मैच खेले गए हैं। जहां दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग हुए हैं। यहां एक बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है तो एक मैच में दूसरे नंबर पर बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है। लेकिन दोनों ही मैचों में 170 से ज्यादा का स्कोर बना है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज का मुकाबला भी हाईस्कोरिंग हो सकता है। ऐसे में यहां खूब रन बनते हुए दिख सकते हैं।

दोनों टीमों में अच्छे हिटर

खास बात यह हैं कि मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइटंस दोनों ही टीमों में अच्छे हिटर शामिल हैं। मुंबई से खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर, नेटली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। तो वहीं गुजरात से भी कप्तान बेथ मूनी और हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर जैसे बल्लेबाज जो किसी भी स्थिति में शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मैच का समय एक घंटे बढ़ा

बता दें कि पहले यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होना था, लेकिन अब मैच रात 8 बजे शुरू होगा। मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी तो वहीं बेथ मूनी गुजरात की कप्तान हैं। दोनों ही टीमें शाम तक मैदान में पहुंच जाएंगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेटली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर,यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमीलिया केर, हीथर ग्राहम, हेली मैथ्यूज/क्लो ट्रयॉन, अमनजोत कौर, साइका इशाका, नीलम बिष्ट और सोनम यादव।

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर) सोफिया डंकली, किम गार्थ/एनाबेल सदरलैंड, , तनुजा कंवर, स्नेह राणा, मानसी जोशी, मोनिका पटेल और दयालन हेमलता।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now