Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बेथ मूनी ने जीता टॉस, हरमनप्रीत की टीम के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला

WPL 2023 GG Vs MI

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत शनिवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। गुजरात जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी तो वहीं मुंबई इंडियंस का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। इस मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

WPL रोमांचक अनुभव होगा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बेथ मूनी ने टॉस के बाद कहा- यहां अच्छी घास होगी। यहां लक्ष्य का पीछा करना सफल रहा है। उन्होंने आगे कहा- WPL प्रशंसकों के लिए रोमांचक अनुभव होगा। हम में से कुछ ने पहले इसका अनुभव किया है। पहले मैच शानदार होने उम्मीद है। टीम में तीन तेज गेंदबाज, चार स्पिनर के साथ अनुभव और युवाओं का मिश्रण किया गया है।

वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- “विशेष दिन है। रोंगटे खड़े होंगे, लेकिन अब खेलने का समय है। यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें आनंद लेने और खुद को व्यक्त करने की जरूरत है।” असम की एकमात्र खिलाड़ी जिंतिमनी कलिता खेल रही हैं।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन :

हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

गुजरात जायंट्स प्लेइंग इलेवन:

बेथ मूनी, एस मेघना, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, हेमलता डी, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now