Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सायका इशाक का जलवा, एनाबेल को जादुई बॉल से मारा बोल्ड, देखें वीडियो

WPL 2023 GG Vs MI Saika Ishaque Annabel Sutherland1

नई दिल्ली: शनिवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के धमाकेदार आगाज हुआ। इस मैच में जहां एक ओर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का जलवा देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी में सायका इशाक ने कहर बरपा दिया। सायका ने अपनी स्पिन का जादू दिखाया और शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले 3 ओवर में महज 11 रन देकर 3 विकेट चटका डाले। सायका ने अपनी घातक स्पिन ने गुजरात जायंट्स की खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड को इस तरह बोल्ड मारा कि बल्लेबाज चारों खाने चित हो गईं।

एनाबेल सदरलैंड को मारा बोल्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 5वें ओवर में देखने को मिला। एनाबेल क्रीज पर जमने की कोशिश में थीं। वह 13 गेंदों में जैसे-तैसे 6 रन बनाकर खेल रही थीं। सायका ने जैसे ही चौथी गेंद डाली, एनाबेल ने इसे आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की, लेकिन इशाक की जादुई गेंद टप्पा पड़ने के बाद स्पिन हुई और सीधे विकेटों से जा टकराई। ये नजारा देख गुजरात जायंट्स के खेमे में खलबली मच गई। इसके बाद सायका ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जॉर्जिया वारेहम को महज 8 रन पर बोल्ड मार पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

सायका ने 3.1 ओवर में चटकाए 4 विकेट

वहीं 13वें ओवर में उन्होंने 18 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहीं मानसी जोशी को एलबीडब्ल्यू कर चारों खाने चित कर दिया। इसके बाद जब वे अपने अगले ओवर में लौटीं तो पहली ही गेंद पर मोनिका पटेल को बोल्ड कर दिया। सायका की शानदार गेंदबाजी से जायंट्स की टीम की 15.1 ओवर में महज 64 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने ये मैच 143 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। सायका ने कुल 3.1 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने एक मेडिन ओवर भी फेंका। सायका की घातक गेंदबाजी ने क्रिकेट के गलियारों में सुर्खियां बटोर ली हैं। 27 साल की सायका इशाक कोलकाता बंगाल की रहने वाली हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now