Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

थर्ड अंपायर बन गए सचिन तेंदुलकर? इस आवाज ने चौंकाया, देखें वीडियो

WPL 2023 GG Vs MI11

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 207 रन जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स टीम की बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं। इस दौरान एक आवाज ने लोगों को चौंका दिया। दरअसल, डीआरएस के वक्त लोगों को सचिन तेंदुलकर जैसी आवाज सुनने को मिली।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर अमेलिया केर ने स्नेह राणा को गच्चा दे दिया। केर की शानदार गेंद को रोकने के चक्कर में बॉल राणा के पैड से जा टकराई। हालांकि उन्होंने रिव्यू लिया, जिसमें सचिन तेंदुलकर जैसी वॉइस सुनाई दी। टीवी पर ये आवाज सुन लोग चौंक गए। आखिरकार ये आवाज के साथ फील्ड अंपायर के साथ गई और राणा को आउट करार दे दिया गया।

किसकी थी आवाज

यदि आप अब तक ये मानकर चल रहे हैं कि ये आवाज खुद सचिन तेंदुलकर की थी, तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। दरअसल ये आवाज थर्ड अंपायर या टीवी अंपायर पश्चिम पाठक की है। उनकी आवाज हूबहू सचिन तेंदुलकर जैसी सुनाई पड़ती है। इस मैच में ऑन-फील्ड अंपायर नितिन पंडित और वृंदा राठी रहे तो वहीं टीवी अंपायर पश्चिम पाठक थे। जबकि मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी थीं।

कौन हैं पश्चिम पाठक

दरअसल, पश्चिम पाठक अपने लुक्स की वजह से भी फेमस हैं। वे कई मैचों में ऑन फील्ड अंपायरिंग करते भी नजर आ चुके हैं। वे लंबे बालों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now