Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चीता…मोहम्मद रिजवान ने लगाई गजब छलांग, लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो

PSL 2023 Mohammad Rizwan Catch1

नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान विकेट के पीछे अपनी कलाबाजियों के लिए मशहूर हैं। शनिवार को पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) में उन्होंने अपने एक कैच से लोगों को दंग कर दिया। लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मुकाबले में रिजवान ने ऐसी शानदार फील्डिंग की कि लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।

डाइव लगाकर लपक लिया गजब कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज मिर्जा बेग 10 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे। इहसानुल्लाह ने जैसे ही इस ओवर की आखिरी गेंद डाली तो बेग ने इस पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए विकेट के पीछे उड़ गई। बॉल को गली की ओर गिरता देख विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने दौड़ लगा दी और जैसे ही गेंद गिरी उन्होंने सुपरमैन डाइव लगाई और कैच पकड़कर बल्लेबाज को पवेलियन रवाना कर दिया। रिजवान का ये सनसनीखेज कैच देख विपक्षी खेमे में खलबली मच गई।

मैच की बात करें तो लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 142 रन बनाए। अब्दुल्लाह शफीक ने 48 और सैम बिलिंग्स ने 54 रन की धमाकेदार पारी खेली।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now