Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कौन हैं 19 साल की जिंतिमनी कलिता, जिन पर पहले ही मैच में हरमनप्रीत ने जताया भरोसा

WPL 2023 GG Vs MI Jintimani Kalita

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत मुंबई में हो चुकी है। पहला मुकाबला शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया, तो वहीं पहले ही मैच में हरमन ने 19 साल की खिलाड़ी जिंतिमनी कलिता को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर भरोसा जताया। आइए जानते हैं आखिर जिंतिमनी कलिता कौन हैं…

78 रन की पारी से मशहूर हुई थीं जिंतिमनी कलिता 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिंतिमनी कलिता असम गुवाहाटी की रहने वाली हैं। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और मीडियम फास्ट गेंदबाज हैं। उन्हें नीलामी में 10 लाख रुपये में खरीदा गया था। जिंतिमनी को एक मैच से बड़ी पहचान मिली थी। दरअसल, सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में असम के चार विकेट पर 56 रन पर गिर गए थे। इसके बाद कलिता ने 114 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेलकर 214 रन बनाने में मदद की, जो मेघालय के लिए बड़ा स्कोर साबित हुआ।

असम से एकमात्र खिलाड़ी

केवल 19 साल की कलिता डब्ल्यूपीएल में असम से अकेली खिलाड़ी हैं। सीम-बॉलिंग ऑलराउंडरों की बात करें तो मुंबई के पास कुछ विकल्प हैं, लेकिन कलिता ही एकमात्र हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। वह पिछले साल अंडर -19 महिला श्रृंखला का भी हिस्सा थीं जिसमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल थे। युवा खिलाड़ी कलिता को इस टीम में नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का अनुभव मिलेगा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन :

हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन:

बेथ मूनी, एस मेघना, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, हेमलता डी, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now