Prajasatta Side Scroll Menu

नाहन के महक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

nahan-city-famous-restaurant-mehak

नाहन|
नाहन शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट महक में रविवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। आगजनी में रेस्टोरेंट मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। मगर रेस्टोरेंट का फर्नीचर और सामान जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार नाहन शहर के चौगान मैदान के समीप महक रेस्टोरेंट के मालिक कुणाल को सुबह 7 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुणाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत रेस्टोरेंट में पहुंचे। जैसे ही शटर खोला, तो पाया कि भीतर रेस्टोरेंट में आग लग रही थी। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। गनीमत इस बात की भी है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब: अश्लील फोटो खींचकर नाबालिग को किया ब्लैकमेल, फिर किया दुष्कर्म

उधर, अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचे प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि एक बड़ा हादसा बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान की डिटेल रेस्टोरेंट के मालिक से ली जा रही है। प्रथम अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान आगजनी की घटना से आंका जा रहा है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now