Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नाहन में उद्योगपति को बंधक बनाकर लूटपाट की मास्टरमाइंड निकली पड़ोस की 19 वर्षीय युवती, दो गिरफ्तार

arest, Mandi News

नाहन|
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन शहर में वीरवार को उद्योगपति को बंधक बना कर लूटपाट करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। शिकायत के बाद नाहन पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 दिनों के बाद मास्टरमाइंड युवती तथा एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक युवक की तलाश जारी है। इस घटना को अंजाम देने वाली मास्टरमाइंड युवती (19 वर्षीय) पड़ोस की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार नशेड़ी युवती ने अपने दो नशेड़ी साथियों के साथ उद्योगपति से दो सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, दो मोबाइल, लैपटॉप और कुछ नगदी छीनी थी। पुलिस टीम ने चंडीगढ़, अंबाला व पटियाला में दबिश थी। शनिवार देर रात को पुलिस टीम ने अंबाला से एक युवक को हिरासत में लिया। जबकि युवती को रविवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

रविवार शाम को नाहन एसपी ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि तीनों ही आरोपी नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं। उद्योगपति नरेंद्र गुलाटी के पड़ोस में ही रहने वाली 19 साल की युवती ने वारदात की पटकथा लिखी थी। चूंकि युवती उद्योगपति के पड़ोस में ही रह रही थी, लिहाजा वो आसानी से नजर रख सकती थी। वारदात को अंजाम देने के लिए युवक जैसे ही घर के भीतर दाखिल हुए, तो बाहर की गतिविधियों पर आरोपी 19 साल की युवती ही नजर रख रही थी। लूटपाट का सामान तीन हिस्सों में बंटना था।

लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही पहले शांति संगम पहुंचे। इस दौरान युवती उनके साथ नहीं थी। शांति संगम में लैपटॉप के अलावा एक सूटकेस को फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी दोनों युवक पैदल ही शिमला मार्ग से डैड हाउस वाले रास्ते से अस्पताल राउंड पहुंचे थे। बाहर-बाहर के रास्ते का इस्तेमाल करते हुए वाल्मीकि बस्ती में अपने घर पहुंच गए।

पुलिस ने नाहन के शांति संगम से लैपटॉप के अलावा एक सूटकेस को बरामद कर लिया है। साथ ही ये भी पता कर लिया है कि एक आरोपी द्वारा सोने की अंगूठी हरियाणा के अंबाला में किसे बेची गई थी। ऐसी भी बात सामने आ रही है कि सोने की अंगूठी के बदले चिट्टा लिया गया था। ये भी जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी ने चिट्टा खरीदने के लिए एक बार अपनी मां की सोने की अंगूठी को भी बेच दिया था। डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now