Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब : ब्राइट फाउंडेशन एकेडमी के वार्षिकोत्सव मे बच्चों की उम्दा परफॉर्मेंस

Screenshot 2023 03 05 23 14 39 45 7352322957d4404136654ef4adb64504

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में यमुना विहार कॉलोनी में स्थित ब्राइट फाउंडेशन एकेडमी प्ले स्कूल के एनुअल डे फंक्शन पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने उम्दा परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लेते हुए खूब तालियां बटोरी। स्कूल की प्रिंसिपल मंजू थापा ने बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगो ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए शहर में ब्राइट फाउंडेशन एकेडमी स्कूल का कंट्रीब्यूशन काफी सराहनीय है। एनुअल फंक्शन में जहां छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित पेरेंट्स और अतिथियों की तालियां बटोरी।वही अपने मनमोहक परिधानों से भी ध्यान आकर्षित किया। जहां पांव में पायल , बम बम भोले , और पहाड़ी नाटी ओर कई का मनमोहक एक्ट और डांस के जरिए बच्चों ने एनुअल फंक्शन को यादगार बनाया।

इस अवसर पर सभी स्कूल के बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे बच्चों की वृद्धि बेहतरीन प्रस्तुति के लिए स्कूल की अध्यापिकाए   पिछले काफी दिनों से बच्चों को कड़ी मेहनत से तैयारी करवा रही थी स्कूल के चेयरमैन एम बी थापा ने मोजूद सभी लोगों का इस फंक्शन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया गौरतलब है कि ब्राइट फाउंडेशन एकेडमी स्कूल जो की एक प्ले स्कूल है शहर में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन स्कूल माना जा रहा है |

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now