Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बांएकुआं पटवार सर्कल को बंद करने के विरोध मे सरकार के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

Published on: 7 March 2023
IMG 20230307 WA0028

बांएकुआं पटवार सर्कल को बंद करने के विरोध मे सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया
सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में भारी रोष है आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब कॉंग्रेस पार्टी को अवश्य देगी
विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि सरकार जन विरोधी मानसिकता से काम कर रही है सरकार का काम जन कल्याण कार्य करना है उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी की सरकार थी तब उन्होंने कहा था कि अगर सरकारी स्कूल में एक बच्चा भी है तो भी मैं उस स्कूल को बंद नहीं करूंगा इस सरकार को स्कूल बंद करने से पहले सोचना चाहिए आदरणीय मुख्यमंत्री जी को इस बात से सीखने की आवश्यकता है
इस हस्ताक्षर अभियान में पाँवटा साहिब विधानसभा के विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान बलबीर धीमान, उप प्रधान अनिल कुमार, वार्ड मेंबर सुनीता देवी, मंडल उप अध्यक्ष रमेश चंद्र, जगदीश चौधरी, रामलोक चौधरी, गगन चौधरी, सुरेश कुमार,राजेश कुमार, प्रेम चौधरी व सेंकड़ों ग्राम पंचायत वासी उपस्थित रहे

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now