Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

निरहुआ ने मोदीजी से लगाई गुहार, देखें वीडियो

Nirahua Holi Song: चारों तरफ होली की धूम है और सभी होली की मस्ती में झूम रहे हैं। होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ मस्ती का भी त्योहार होता है।

इस दिन लोग खूब नाचते-गाते हैं और रंगों के त्योहार को मनाते हैं। होली के त्योहार की मस्ती को पूरा करने के लिए लोगों ने अपना-अपना प्लेलिस्ट भी बना लिया है और सभी मस्ती में झूम रहे हैं।

लेकिन अगर आपने अपनी प्लेलिस्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) और आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) का गाना ‘पुरनकी बीबी बंद कर द मोदीजी’ (puranki biwi band kar da modiji) शामिल नहीं किया है, तो आपकी प्लेलिस्ट ही नहीं बल्कि होली की मस्ती भी अधूरी है।

इसे भी पढ़ें:  छक्का कूटने गए थे Tim Southee, अबरार ने फंसाया, विकेटकीपर ने कर दिया काम तमाम, देखें

Puranki Biwi Band Kar Da Modiji | Full Video | Dinesh Lal Yadav "Nirahua", Aamrapali | Holi 2022

 

निरहुआ ने मोदीजी से लगाई गुहार

बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) और आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) के इस गाने की वीडियो में निरहुआ मोदी जी से गुहार लगाते हैं कि वह पुरानी बीबी भी नोटबंदी की तरह बंद कराकर जैसे पुराने नोट जमा कराए थे वैसे जमा करा लें।

निरहुआ ये भी कहते हैं कि उनका घर बिहार है वहां शराब बंदी है इसलिए वह अपने ससुराल होली मनाने पहुंचे हैं ताकि शराब मिल सके। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है।

सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा गाना

बता दें कि होली के मौके पर दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) और आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) का ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। साथ ही लोगों को भी ये गाना खूब भा रहा है और लोग जमकर गाने पर थिरक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नागपुर की पिच का बदला रंग, बाएं हाथ के बैटर हो जाएं सावधान

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने ने यूट्यूब पर खूब धूम मचा रखी है। साथ ही इस गाने के वीडियो पर 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी आ चुके है। होली को मौके पर आप भी इसे अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now